पाकिस्तानी सेना ने चेतावनी दी
पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि इस देश में होने वाले आतंकवादी हमलों में अफगान नागरिकों का हाथ है। साथ ही उसने इन हमलों के परिणामों के प्रति चेतावनी दी है।
पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी करके एलान किया है कि इस देश की सशस्त्र सेनाओं को अफगानिस्तान में तहरीके तालेबान के सुरक्षित ठिकानों पर गम्भीर चिंता है और तालेबान की सरकार का आह्वान करती है कि वह दोहा समझौते का पालन करे।
ज्ञात रहे कि दोहा समझौते के अंतर्गत तालेबान इस बात के प्रति कटिबद्ध हुआ है कि वह अफगानिस्तान की भूमि के प्रयोग की अनुमति किसी भी पड़ोसी देश के खिलाफ नहीं देगा। इसी प्रकार पाकिस्तान की सेना ने बल देकर कहा है कि इस देश में होने वाले आतंकवादी हमलों में अफगान नागरिकों की भूमिका है और यह वह विषय है जिस पर काबुल सरकार को ध्यान देना चाहिये।
इसी प्रकार पाकिस्तानी सेना ने इस प्रकार के हमलों के जवाब के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार के हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और पाकिस्तानी सुरक्षा बल करारा जवाब देंगे।
ज्ञात रहे कि अभी पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में सेना की एक चौकी पर हमला हुआ था जिसके नतीजे में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गये थे। अभी कल शुक्रवार को पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज़ ज़हरा बलोच ने नेशन समाचार पत्र के साथ एक साक्षात्कार में कहा था कि काबुल सरकार को चाहिये कि वह आतंकवादी गुटों से मुकाबला करने और अपनी भूमि का पाकिस्तान के खिलाफ प्रयोग न होने के अपने वचनों पर अमल करे।
पाकिस्तानी सरकार के यह दावे एसी स्थिति में सामने आ रहे हैं जब अफगानिस्तान में तालेबान की वर्तमान सरकार ने कहा है कि इस देश की भूमि का प्रयोग किसी भी पड़ोसी देश के खिलाफ नहीं होगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें