डिप्लोमेसी यूक्रेन संकट का एकमात्र समाधान हैःचीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126390-डिप्लोमेसी_यूक्रेन_संकट_का_एकमात्र_समाधान_हैःचीन
संयुक्त राष्ट्रसंघ में चीनी राजदूत ने कहा है कि डिप्लोमेसी यूक्रेन संकट का एकमात्र समाधान है।
(last modified 2023-07-18T10:40:42+00:00 )
Jul १८, २०२३ १२:३९ Asia/Kolkata
  • डिप्लोमेसी यूक्रेन संकट का एकमात्र समाधान हैःचीन

संयुक्त राष्ट्रसंघ में चीनी राजदूत ने कहा है कि डिप्लोमेसी यूक्रेन संकट का एकमात्र समाधान है।

किन्ग श्वांग ने यूक्रेन संकट के समाधान के लिए राष्ट्रसंघ में एक चार सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया और बल देकर कहा कि राजनीतिक मार्गों से यूक्रेन संकट का समाधान किया जा सकता है। रशाटूडे की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रसंघ में चीनी राजदूत ने विश्व समुदाय से मांग की है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से यूक्रेन संकट के समाधान का प्रयास करे।

इसी प्रकार राष्ट्रसंघ में चीनी राजदूत ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण से बाहर हो जाने से रोकने के लिए विश्व समुदाय को दोनों के साथ सहयोग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि रणक्षेत्र की जो स्थिति है वह इस बात की सूचक है कि सैनिक मार्गों से यूक्रेन संकट का समाधान नहीं किया जा सकता और लड़ाई के जारी रहने से केवल आम नागरिकों को अधिक समस्याओं व कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और यह संभव है कि स्थिति विस्फोटक रूप धारण कर ले जो नियंत्रण से बाहर हो जाये।

राष्ट्रसंघ में चीनी राजदूत ने कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि यह संकट कब तक जारी रहेगा किन्तु अंत में राजनीतिक मार्गों से ही इस संकट का समाधान किया जायेगा।

पिछले वर्ष चीन ने यूक्रेन संकट के समाधान के लिए एक 12 सूत्रीय प्रस्ताव दिया था और मास्को और कीव से वार्ता आरंभ करने की मांग की थी और कहा था कि समस्त देशों की सम्प्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिये। इससे पहले चीनी सरकार ने रूस के खिलाफ एकपक्षीय प्रतिबंधों की भर्त्सना की थी और कहा था कि यूरोप में नाटो की गतिविधियां यूक्रेन विवाद व लड़ाई की जड़ हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें