पोलैंड में विमान दुर्घटनाग्रस्त, कई हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126400-पोलैंड_में_विमान_दुर्घटनाग्रस्त_कई_हताहत
पोलैंड की राजधानी वर्षो के निकट एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गयी।
(last modified 2023-07-18T10:39:42+00:00 )
Jul १८, २०२३ १५:२६ Asia/Kolkata
  • पोलैंड में विमान दुर्घटनाग्रस्त, कई हताहत

पोलैंड की राजधानी वर्षो के निकट एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गयी।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार पोलैंडी अधिकारियों ने बताया है कि राजधानी वर्षो के निकट एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार कम से कम 5 लोग मारे गये हैं।

सूत्रों के अनुसार मरने वालों में विमानचालक भी शामिल है। पोलैंड की पुलिस ने बताया है कि इस विमान दुर्घटना में आठ व्यक्ति घायल हो गये हैं।

पोलैंडी अधिकारियों ने एलान किया है कि संभवतः खराब मौसम के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है किन्तु इस बारे में जांच पड़ताल जारी है। इसी बीच पोलैंड के अग्निशमन कार्यालय ने एलान किया है कि यह खतरनाक हादसा चरिनो हवाई अड्डे के अंदर हुआ है।

पोलैंड के बचावदल के कर्मचारियों ने बताया है कि विमान में तीन व्यक्ति मौजूद थे और यह विमान दूसरे विमान से टकरा गया। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें