रूसी महिला गिरफ्तार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126402-रूसी_महिला_गिरफ्तार
यूक्रेन के लिए जासूसी के संदेह में रूसी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(last modified 2023-07-18T14:09:30+00:00 )
Jul १८, २०२३ १९:३७ Asia/Kolkata
  • रूसी महिला गिरफ्तार

यूक्रेन के लिए जासूसी के संदेह में रूसी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रूस की फेडरल गुप्तचर सेवा FSB ने बताया है कि आज उगलीच शहर में होने वाले आतंकवादी हमले को नाकाम बना दिया गया और साथ ही उसने बताया है कि यूक्रेन की खुफिया एजेन्सी के साथ सहयोग करने के आरोप में एक 36 वर्षीय रूसी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार ऐसी हालत में कि जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है, मोस्को की सबसे महत्वपूर्ण खुफिया व सुरक्षा एजेन्सी ने एलान किया है कि यूक्रेन रूस पर आतंकवादी हमले की योजना बना रहा था जिसे नाकाम बना दिया गया है।

रूसी संचार माध्यमों ने बताया है कि इस देश की खुफिया एजेन्सी ने एक विज्ञप्ति जारी करके एलान किया है कि यूक्रेन रूस के ओगलीच शहर पर आतंकवादी हमला करने की तैयारी कर रहा था जिसे विफल बना दिया गया है।

इसी प्रकार रूस की खुफिया एजेन्सी ने बताया है कि एक रूसी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर आरोप है कि वह यूक्रेनी जासूसों के कहने पर रूस की महत्वपूर्ण इमारतों व भवनों के बारे में जानकारियां एकत्रित कर रही थी।

रूसी अधिकारियों ने केवल इतना बताया है कि इस महिला का जन्म 1987 में हुआ है और उसके बारे में अधिकारी नहीं दी है।

ज्ञात रहे कि जिस रूसी महिला को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है अगर उस पर लगा आरोप सही पाया गया तो उसे 10 वर्षों का कारावास हो सकता है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें