अमेरिका और पाकिस्तान के विदेशमंत्रियों ने एक दूसरे से वार्ता की
अमेरिका और पाकिस्तान के विदेशमंत्रियों ने एक दूसरे से टेलीफोनी वार्ता की।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन और पाकिस्तान के विदेशमंत्री बेलावल भुट्टो ज़रदारी ने द्विपक्षीय संबंधों और अफगानिस्तान के बारे में एक दूसरे से टेलीफोनी वार्ता की। पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके एलान किया है कि अमेरिका के विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष बेलावल भुट्टो ज़रदारी से टेलीफोनी वार्ता की है और इस वार्ता में दोनों पक्षों ने इस समय अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंधों की सकारात्मक प्रक्रिया पर प्रसन्नता जताई।
पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय के अनुसार बेलावल भुट्टो ने इस वार्ता में बल देकर कहा है कि इस्लामाबाद अमेरिका के साथ संबंधों को विस्तृत करने को महत्वपूर्ण मानता है और वह इन संबंधों को मज़बूत बनाये जाने का इच्छुक है। इसी प्रकार इस वार्ता में उन्होंने इस विषय पर बल दिया कि पिछले एक वर्ष के दौरान उच्च स्तर पर दोनों देशों के अधिकारियों के मध्य जो मुलाकातें हुई हैं वे द्विपक्षीय संबंधों के बेहतर व मज़बूत होने का कारण बनी हैं।
इसी प्रकार पाकिस्तान के विदेशमंत्री बेलावल भुट्टो ने आर्थिक व व्यापारिक संबंधों, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा के संबंध में सहयोग को अधिक करने पर बल दिया और अमेरिकी समर्थन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष IMF के बीच होने वाला समझौता, पाकिस्तान में आर्थिक विकास का कारण बनेगा और पाकिस्तान अपने आर्थिक ढांचे में सुधार करके विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने का इच्छुक है। पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय के अनुसार दोनों देशों के विदेशमंत्रियों ने क्षेत्र में शांति व सुरक्ष स्थापित करने और क्षेत्र में विस्तार पर बल दिया।
इसी प्रकार दोनों देशों के विदेशमंत्रियों ने आतंकवाद सहित क्षेत्र की दूसरी चुनौतियों के बारे में वार्ता की और अफगानिस्तान में शांति व सुरक्षा स्थापित करने के लिए निकट सहकारिता हेतु वाशिंग्टन और इस्लामाबाद की इच्छाओं पर बल दिया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें