यूक्रेन ने रूस पर किया हमला, एयरपोर्ट बंद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126742-यूक्रेन_ने_रूस_पर_किया_हमला_एयरपोर्ट_बंद
यूक्रेन ने ड्रोन हमला करके मॉस्को की दो इमारतों को नुकसान पहुंचाया है।
(last modified 2023-07-30T06:21:23+00:00 )
Jul ३०, २०२३ ११:५० Asia/Kolkata
  • यूक्रेन ने रूस पर किया हमला, एयरपोर्ट बंद

यूक्रेन ने ड्रोन हमला करके मॉस्को की दो इमारतों को नुकसान पहुंचाया है।

मॉस्को के मेयर सरगेई सोबयानिन ने बयाया है कि गत रात्रि मॉस्को की दो इमारतों पर हमला करके यूक्रेन ने नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि दोनों ऑफिस टावरों को कुछ नुकसान हुआ है लेकिन इस हमले में किसी के हताहत व घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

इस हमले के बाद मॉस्को के वनुकोवो हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया है। साथ ही वहां से उड़ान भरने वाले विमानों को रिडायरेक्ट कर दिया गया है।

रूस ने पिछले दिनों में कहा था कि उसने यूक्रेन के पांच ड्रोन गिरा दिए हैं। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे हमले नाटो सहयोगियों और अमेरिका की मदद के बिना संभव नहीं है। अमेरिका, नाटो और पश्चिमी व यूरोपीय देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। शुक्रवार को रूस ने कहा था कि उसने यूक्रेन की सीमा से लगे दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र में दो यूक्रेनी मिसाइलों को रोका है। इसमें तगानरोग शहर पर मलबा गिरने के कारण लगभघ 16 लोग घायल हो गए थे।

शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि एक अफ्रीकी पहल यूक्रेन में शांति का आधार हो सकती है लेकिन यूक्रेनी हमले के कारण समस्या जटिल होती जा रही है। ज्ञात रहे कि शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति ने अफ्रीकी देशों के नेताओं से पीट्सबर्ग में मुलाकात की थी जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही थी। इससे कुछ दिन पहले यूक्रेनी सेना ने रात में 2 रॉकेटों को दागा था।

इन रॉकेटों को अमेरिका ने यूक्रेन को दिया था। इन दोनों राकेटों को तेल और आयुध डिपो पर दागा गया था। इसके बाद कई धमाके कुछ वक्त तक देखने को मिले थे।

जानकार हल्कों का मानना है कि रूस- यूक्रेन युद्ध के आरंभ होने और उसके जारी रखने का असली ज़िम्मेदार व सूत्राधार अमेरिका है और इस युद्ध से उसका एक मूल लक्ष्य अपने पारम्परिक प्रतिस्पर्धी रूस को कमज़ोर कर देना है ताकि दुनिया में उसका एकमात्र वर्चस्व हो जाये और किसी के अंदर भी उसके मुकाबले की ताकत न रहे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें