शुरू हुई तालेबान और अमरीका के बीच वार्ता
(last modified Tue, 01 Aug 2023 12:11:33 GMT )
Aug ०१, २०२३ १७:४१ Asia/Kolkata
  • शुरू हुई तालेबान और अमरीका के बीच वार्ता

अपने ऊपर लगे प्रतिबंधों को हटवाने के लिए तालेबान बहुत प्रयास कर रहे हैं।

तालेबान और अमरीका के बीच वार्ता से संबन्धित कुछ बातें सामने आई हैं। 

क़तर की राजधानी दोहा में अमरीका और अफ़ग़ानिस्तान के शिष्टमण्डलों की बैठक हुई।  दो दिनों तक चली इस बैठक में प्रतिबंधों को हटाए जाने के साथ ही कई विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।  अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल क़ह्हार बलख़ी ने बताया कि देश का प्रतिनिधिमण्डल अमीर ख़ान मुत्तकी के नेतृत्व में वार्ता के लिए गया था। 

उन्होंने कहा कि दोनो पक्षों के बीच विश्वास बहाली, प्रतिबंधों को हटवाने, अमरीका की ब्लैक लिस्ट से तालेबान के नेताओं के नामों को हटवाने, अफ़ग़ानिस्तान में आर्थिक अस्थिरता बनाने और मादक पदार्थों से संघर्ष जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

याद रहे कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की 20 वर्षों की सैन्य उपस्थिति के कारण यह देश वर्तमान समय में आर्थिक संकट से गुज़र रहा है।  तालेबान के सत्ता मे पहुंचने के बाद अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान की लगभग 10 अरब डालर की संपत्ति सीज़ कर ली है जिसे वापस देने के लिए वह फिलहाल तैयार नहीं है। 

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2021 में तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान में मुहम्मद अशरफ़ ग़नी की सरकार को गिराकर सत्ता अपने हाथों में ले ली थी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें