रूस- यूक्रेन युद्ध में ऐतिहासिक चर्च भी ध्वस्त
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126898-रूस_यूक्रेन_युद्ध_में_ऐतिहासिक_चर्च_भी_ध्वस्त
रूस-यूक्रेन के बीच जंग और भी तेज हो गई है।
(last modified 2023-08-04T04:36:49+00:00 )
Aug ०४, २०२३ ०९:३४ Asia/Kolkata
  • रूस- यूक्रेन युद्ध में ऐतिहासिक चर्च भी ध्वस्त

रूस-यूक्रेन के बीच जंग और भी तेज हो गई है।

रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में बड़ा हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन का चर्च भी क्षतिग्रस्त हो गया है। यह यूक्रेन का सबसे ऐतिहासिक चर्च था। यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी रूस ने कई ड्रोन हमले किए हैं।

रूसी गोलाबारी में गुरूवार को यूक्रेन के खेरसॉन शहर स्थित एक ऐतिहासिक चर्च भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें कभी 18वीं शताब्दी के उस मशहूर कमांडर के अंतिम अवशेष दफनाए गए थे जिसने आधुनिक यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पर रूसी नियंत्रण स्थापित किया और क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा कर लिया।

कीव के गवर्नर रुसलन क्रावचेंको ने कहा कि रूस ने राजधानी क्षेत्र पर ड्रोन से कई हमले किये हैं, लेकिन सभी को मार गिराया गया तथा किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि छह यूक्रेनी ड्रोन को कालुगा क्षेत्र में मार गिराया गया, जो मॉस्को से 150 किलोमीटर दक्षिण में है। करीब नौ महीने तक रूसी कब्जे में रहे खेरसॉन पर यूक्रेनी सेना ने पिछले साल नवंबर में दोबारा अपना कब्जा कर लिया था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें