फिर मंडराने लगा परमाणु युद्ध का ख़तराः गुटेरस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126970-फिर_मंडराने_लगा_परमाणु_युद्ध_का_ख़तराः_गुटेरस
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासिचव कहते हैं कि एक बार फिर परमाणु युद्ध का ख़तरा बढ गया है। 
(last modified 2023-08-06T05:47:46+00:00 )
Aug ०६, २०२३ ११:१७ Asia/Kolkata
  • फिर मंडराने लगा परमाणु युद्ध का ख़तराः गुटेरस

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासिचव कहते हैं कि एक बार फिर परमाणु युद्ध का ख़तरा बढ गया है। 

एंटोनियो गुटेरस के अनुसार वर्तमान समय में कि जब विश्व के कुछ देश परमाणु हथियारों के प्रयोग की धमकी दे रहे हैं एसे में धरती पर परमाणु युद्ध का ख़तरा पहले से कहीं अधिक बढ़ चुका है। 

उन्होंने कहा कि शीत युद्ध में जिस तरह से यह ख़तरा बढा था, आज उसकी संभावना फिर बढ़ गई है।  गुटेरस के अनुसार कुछ देश अकारण ही परमाणु हथियारों के प्रयोग की धमकी दे रहे हैं।  इस प्रकार की धमकियों का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ता है। 

राष्ट्रसंघ के महासचिव ने परमाणु शस्त्रों के निष्क्रिय बनाए जाने के बारे में कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के निश्सत्रीकरण की सूचि में परमाणु शस्त्रों का निशस्त्रीकरण को प्राथमिकता हासिल है।  वे कहते हैं कि परमाणु ख़तरे को दूर करने का एकमात्र मार्ग, परमाणु हथियारों को नष्ट करना है।  उनका कहना था कि जबतक एकबार हमेशा के लिए यह काम नहीं किया जाता उस समय तक हमेशा ही परमाणु युद्ध का ख़तरा बना रहेगा। 

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव के सलाहकार ने गुटेरस के एक संदेश को जापान के हिरोशिमा पर पढ़कर सुनाया जिसमें यह बातें कही गई थीं।  हिरोशिमा में ही अमरीका ने दशकों पहले अपना पहला परमाणु बम प्रयोग किया था जिसके परिणाम स्वरूप व्यापक स्तर पर जापान में विनाश हुआ।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें