नाइजर में विद्रोहियों के समर्थन में हुए प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i127026-नाइजर_में_विद्रोहियों_के_समर्थन_में_हुए_प्रदर्शन
अफ्रीकी देश नाइजर में हालात अभी सुधर नहीं पा रहे हैं।
(last modified 2023-08-07T15:22:04+00:00 )
Aug ०७, २०२३ २०:५२ Asia/Kolkata

अफ्रीकी देश नाइजर में हालात अभी सुधर नहीं पा रहे हैं।

नाइजर में सैन्य विद्रोह करने वालों के समर्थन में व्यापक प्रदर्शन हुए हैं।  पश्चिमी अफ्रीकी देशों के आर्थिक संगठन इकोवास की ओर से दिये गए अल्टीमेटम के बावजूद नाइजर के लोगों ने सैन्य विद्रोह करने वालों के समर्थन में इस देश की राजधानी नियामी में रैली निकाली। 

इकोवास ने सैन्य विद्रोह करने वालों को सात दिनों का समय दिया था।  नाइजर के लोगों ने रविवार की शाम जनरल सीनी काउंची नामक स्टेडियम में संभावित हमले के विरोध में नारे लगाए। 

नाइजर के लोग पश्चिमी वर्चस्व का विरोध कर रहे थे।  उनका कहना था कि अपने देश में सैन्य हस्तक्षेप रोकने के लिए वे जान की बाज़ी लगा देंगे।  वे लोग विद्रोही कमांडर अब्दो रहमान त्वियान के समर्थन में नारेबाज़ी कर रहे थे। 

नाइजर वह अफ्रीकी देश है जो फ्रांस का उपनिवेश रह चुका है।  फ्रांस और अमरीका ने पश्चिमी अफ्रीकी देशों के आर्थिक समूह इकोवास के अल्टीमेटम का समर्थन किया है जबकि नाइजर की जनता इसका विरोध कर रही है। 

ज्ञात रहे कि पश्चिमी अफ्रकी देशों के संगठन एकोवास अर्थात इकोनामिक कम्यूनिटि आफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेटस ने चेतावनी जारी की थी कि नाइजर में सैन्य विद्रोह करने वाले अगर रविवार तक निर्वाचित राजष्ट्रतिप मुहम्मद बाज़ूम को सत्ता वापस नही करते हैं तो फिर उनके विरुद्ध बल प्रयोग किया जा सकता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें