अमरीकी सैनिक ने की उत्तरी कोरिया से शरण की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i127312-अमरीकी_सैनिक_ने_की_उत्तरी_कोरिया_से_शरण_की_मांग
अमरीका में पाई जाने वाली असमानता से नाराज़ अमरीकी सैनिक अपने देश के विरुद्ध हो गया है।
(last modified 2023-08-16T10:16:00+00:00 )
Aug १६, २०२३ १५:४६ Asia/Kolkata
  • अमरीकी सैनिक ने की उत्तरी कोरिया से शरण की मांग

अमरीका में पाई जाने वाली असमानता से नाराज़ अमरीकी सैनिक अपने देश के विरुद्ध हो गया है।

एक अमरीकी सैनिक ने उत्तरी कोरिया से शरण की मांग की है।  23 वर्षीय एक अमरीकी सैनिक ट्रैविस किंग ने भागकर उत्तरी कोरिया पहुंचने के बाद वहां पर शरण की मांग की है। 

इस अमरीकी सैनिक का कहना है कि अपने समाज में असमानता तथा सेना मे नस्ली भेदभाव से निराश होकर उसने एसा काम किया है।  बताया जाता है कि दक्षिणी कोरिया में तैनात अमरीकी सैनिक ट्रैविस किंग, 18 जूलाई को एक सीमावर्ती गांव के दौरे के दौरान भागकर उत्तरी कोरिया चला गया।  बाद में उसको गिरफ़्तार कर लिया गया।

उसका कहना है कि मैं उत्तरी कोरिया मे इसलिए प्रविष्ट हो गया क्योंकि मेरे मन अमरीकी समाज मे पाए जाने वाली असमानता और सेना में पाए जाने वाले अमानवीय व्यवहार के कारण द्वेष और दुर्भावना मौजूद थी।  इस सैनिक का कहना है कि मैं किसी तीसरे देश में भी पनाह लेने के लिए तैयार हूं क्योंकि अमरीकी समाज में असमानता मौजूद है।

इसी बीच अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस सैनिक की बातों की अभी हम पुष्टि नहीं कर सकते।  फिलहाल हम उसकी अमरीका वापसी के बारे में प्रयास कर रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे