लैटिन अमरीकी क्षेत्र के लिए अमरीका है सबसे बड़ा ख़तराःवेनेज़ोएला
लैटिन अमरीकी क्षेत्र के कई देश यह मानने लगे हैं कि संयुक्त राज्य अमरीका उनके लिए ख़तरनाक है।
वेनेज़ोएला के रक्षामंत्री ने संयुक्त राज्य अमरीका को लैटिन अमरीका के लिए गंभीर ख़तरा बताया है। रश्याटुडे के अनुसार वेलादिमीर पैद्रीनो ने मास्को में अन्तर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन मे बोलते हुए कहा कि अमरीकी कार्यवाहियां, लैटिन अमरीकी क्षेत्र के लिए ख़तरा बनती जा रही हैं।
उन्होंने अपने घटकों के साथ अमरीका के सैन्य अभ्यास का उल्लेख करते हुए कहा कि अमरीका, पूरे विश्व में अपने वर्चस्व को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। वेनेज़ोएला के रक्षामंत्री के अनुसार इस प्रकार की अस्थिर करने वाली कार्यवाहियों की वजह से दूसरों के लिए ख़तरे पैदा हो रहे हैं।
यहां पर यह बात उल्लेखनीय है कि अमरीका ने आर्थिक दबाव तथा प्रतिबंधों जैसी कार्यवाहिंया करके वेनेज़ोएला की चुनी हुई सरकार को गिराने के बहुत प्रयास किये किंतु वहां की जनता ने अमरीका की चालों को विफल बना दिया।
कुछ रातजनीतिक टीकाकारों का कहना है कि वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति मादूरों के विरोधियों का अमरीका की ओर से समर्थन, एक प्रकार से इस देश के आंतरिक मामलों में खुला हस्तक्षेप है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए