नाइजेर में आतंकी हमला दसियों सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i127324
नाइजेन में अभी शांति स्थापित नहीं हो पाई है।
(last modified 2023-08-16T14:13:44+00:00 )
Aug १६, २०२३ १९:४३ Asia/Kolkata
  • नाइजेर में आतंकी हमला दसियों सैनिक हताहत

नाइजेन में अभी शांति स्थापित नहीं हो पाई है।

अफ्रीकी देश नाइजेर में आतंकी हमले में बहुत से सैनिक हताहत और घायल हुए हैं। 

नाइजेर के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके इस देश में एक आतंकी हमले में 77 सैनिकों के मारे जाने की सूचना दी है।  इस बयान में बताया गया है कि मंगलवार को माली से मिलने वाली नाइजेर की सीमा पर एक आतंकी हमले में देश के 17 सैनिक मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। 

घायलों में 6 की स्थति चिंता जनक बनी हुई है।  हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी।  नाइजर के यह सैनिक गशत पर थे जिनपर घात लगाकर हमला किया गया। 

इससे पहले नाइजेर की सैन्य परिषद ने बताया था कि इस देश में सेना की छावनी पर फ्रांसीसी सैनिकों ने आक्रमण कर दिया था।  हालांकि यह हमला आतंकवादियों को आज़ाद कराने के लिए किया गया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें