शाहचेराग़ हमले के आतंकवादियों पर मुकद्दमा चलाया जाना चाहियेः सुरक्षा परिषद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i127334-शाहचेराग़_हमले_के_आतंकवादियों_पर_मुकद्दमा_चलाया_जाना_चाहियेः_सुरक्षा_परिषद
राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने ईरान के शीराज़ नगर में शाहचेराग़ के रौज़े में होने वाले आतंकवादी हमले की भर्त्सना की है और इस हमले के ज़िम्मेदारों पर मुकद्दमा चलाये जाने की मांग की है।
(last modified 2023-08-17T03:08:31+00:00 )
Aug १७, २०२३ ०८:३३ Asia/Kolkata
  • शाहचेराग़ हमले के आतंकवादियों पर मुकद्दमा चलाया जाना चाहियेः सुरक्षा परिषद

राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने ईरान के शीराज़ नगर में शाहचेराग़ के रौज़े में होने वाले आतंकवादी हमले की भर्त्सना की है और इस हमले के ज़िम्मेदारों पर मुकद्दमा चलाये जाने की मांग की है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी करके शाहचेराग़ के रौज़े में होने वाले हमले को आतंकी बताया और एलान किया किया कि सुरक्षा परिषद के सदस्य देश कड़े शब्दों में 13 अगस्त को शीराज़ के शाहचेराग़ के रौजे में होने वाले कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की भर्त्सना करते हैं।

इसी प्रकार सुरक्षा परिषद के बयान में आया है कि दाइश ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है। सुरक्षा परिषद ने 13 अगस्त को होने वाले आतंकवादी हमले में शहीद होने वालों के परिजनों से सहानुभूति जताई और कहा कि सुरक्षा परिषद के सदस्य ईरानी सरकार और पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

इसी प्रकार सुरक्षा परिषद ने अपने बयान में कहा है कि यह परिषद सदस्य देशों का आह्वान करती है कि वे अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार इस संबंध में ईरानी अधिकारियों से सहयोग करें। सुरक्षा परिषद के बयान में आया है कि इस परिषद के सदस्य देश बल देकर कहते हैं कि किसी भी आतंकवादी हमले का औचित्य नहीं दर्शाया जा सकता चाहे वह जहां भी हो और जिस कारण से हो।

ज्ञात रहे कि अभी रविवार 13 अगस्त को एक हथियारबंद ने ईरान के शीराज़ नगर में स्थित शाहचेराग़ के रौज़े में आतंकवादी हमला किया था जिसमें दो श्रद्धालु शहीद और 8 घायल हुए थे। अमेरिका को छोड़कर कई देशों ने इस आतंकवादी हमले की भर्त्सना की है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें