ट्रंप ने किया सरेंडर, जेल से क़ैदियों वाली तस्वीर जारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i127590-ट्रंप_ने_किया_सरेंडर_जेल_से_क़ैदियों_वाली_तस्वीर_जारी
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया के फ़ुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर कर दिया, हालांकि समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुतबिक़ अब वह ज़मानत पर रिहा हो चुके हैं।
(last modified 2023-08-25T00:44:06+00:00 )
Aug २५, २०२३ ०६:११ Asia/Kolkata
  • ट्रंप ने किया सरेंडर, जेल से क़ैदियों वाली तस्वीर जारी

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया के फ़ुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर कर दिया, हालांकि समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुतबिक़ अब वह ज़मानत पर रिहा हो चुके हैं।

2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश करने के आरोप में उनके ख़िलाफ़ यह मुक़दमा चल रहा है।

ग़ौरतलब है कि रिपब्लिकन नेता ट्रंप यह युनाव डेमोक्रेटिक नेता जो बाइडन के मुक़ाबले में हार गए थे।

जेल से ट्रंप की आधिकारिक तस्वीर जिसे मगशॉट कहा जाता है, जारी की गई। यह पहली बार है, जब किसी पूर्व राष्ट्रपति का कोई मगशॉट सार्वजनिक किया गया है।

ट्रंप की ज़मानत के लिए मुचलके की राशि दो लाख डॉलर तय की गई, जिसके भुगतान के बाद जेल अधिकारियों ने उन्हें ज़मानत दे दी।

इस महीने की शुरुआत में जॉर्जिया में एक अभियोजक ने रिपब्लिकन नेता और पूर्व राष्ट्रपति पर कई आरोप लगाए थे। उन पर जो बाइडन के मुक़ाबले में मिली हार को प्रभावी ढंग से पलटने की साज़िश में शामिल होने का आरोप है।

यह चौथी बार था कि जब ट्रंप ने इस साल कोर्ट या अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

फ़ुल्टन काउंटी जेल की बुकिंगशीट में ट्रंप के नाम की एंट्री कर दी गई है। इसमें उनके ख़िलाफ़ 13 आरोप, अपराधों की तारीख़ें और ज़मानत का विवरण भी सूचीबद्ध किया गया है।

हालांकि ट्रंप इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं। उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहाः मेरा मानना ​​है कि वह चुनाव एक धांधली वाला चुनाव था। मैंने कुछ भी ग़लत नहीं किया है और सब यह जानते हैं। अगर हमें लगता है कि चुनाव में बेईमानी हुई है तो उसे चुनौती देने के सारे अधिकार हमारे पास हैं। msm