अमरीका की मैराथन पेट्रोलियम आग में भस्म
अमरीका के लुइसयाना राज्य के ग्रिएल नगर में स्थित मैराथन पेट्रोलियम रिफाइनरी में आग लग गई।
शुक्रवार को लगने वाली इस आग के कारण इस रिफाइनरी को काफ़ी नुक़सान पहुंचा है। इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति के मारे जाने और दो अन्य के घायल होने की सूचना है। मैराथन पेट्रोलियम रिफाइनरी के निकट रहने वाले लोगों से यह स्थान छोड़कर अन्य स्थान जाने का आदेश दे दिया गया है।
इस रिफाइनरी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मैराथन पेट्रोलियम के तीन किलोमीटर की परिधि में रहने वालों से अनुरोध किया जाता है कि वे अस्थाई रूप से इस स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान चले जाएं। बताया जाता है कि मैराथन रिफाइनरी का गेलवेस्टन बे, अमरीका के बड़े रिफाइनिंग परिसरों में से एक है जिसकी कच्चे तेल की रिफाइनिंग क्षमता बहुत अधिक है।
याद रहे कि हालिया दिनों में अमरीकी क्षेत्रों में बढ़ते तापमान के कारण कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं घटी हैं। इन्हीं घटनाओं में से एक, हवाई राज्य के Maui में होने वाला अग्निकांड है जिसमें कम से कम 115 लोग जलकर मर गए और 1100 से अधिक लापता हो गए।
इस घटना को अमरीका के पिछले एक शताब्दी के इतिहास की सबसे अधिक मौतों वाली घटना बताया जा रहा है। अमरीका के लुइज़ियाना राज्य में आग फैलने के बाद मेरीवील नगर के प्रशासन ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आग के फैलाव को देखते हुए लोग फिलहाल अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थल चले जाएं।