रूस की बढ़ती शक्ति के दिखाई देने लगे लक्षण
दक्षिणी ओसेतिया South Ossetia ने रूस मे विलय की बात कही है।
काकस क्षेत्र में दक्षिणी भाग में स्थित दक्षिणी ओसेतिया ने रूस में विलय को फिर दोहराया है।
वहां के स्वघोषित राष्ट्रपति कहते हैं कि वे अपने क्षेत्र को रूस में मिलाने को प्राथमिकता देते हैं। Alan Gagloyev ने देमेत्री मेदवेदेव के साथ भेंट में कहा है कि हम बहुत पहले से अपने क्षेत्र के रूस के साथ विलय के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि हम तो स्वेच्छा से रूस में विलय की बात बहुत पहले से कहते चले आ रहे हैं। हालांकि यह काम अभी तक व्यवहारिक नहीं हो पाया है। हम अब इस काम के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
यह भेंट अबख़ाज़िया और ओसेतिया के स्वावलंबन को रूस की ओर से मान्यता देने की वर्षगांठ पर हुई। रूस ने 26 अगस्त 2008 को यह काम किया था। इस भेंटवार्ता से पहले रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव के सलाहकार ने अपने एक लेख में कहा था कि दक्षिणी ओसेतिया के रूस में विलय के समर्थक आज भी बहुत अधिक पाए जाते हैं। उन्होंने लिखा कि अगर इस बारे में सहमति बनी को फिर रूस में उसका विलय संभव है।
याद रहे कि अबख़ाज़िया और दक्षिणी ओसेतिया विगत में पूर्व सोवियत संघ का हिस्सा रह चुके हैं। बाद में सोवियत संघ के विघटन के बाद 1991 में वे स्वतंत्र हो गए थे।