अफगानिस्तान में आया भूकंप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i127684-अफगानिस्तान_में_आया_भूकंप
आज सुबह एक बार फिर अफगानिस्तान में भूकंप आया जिसके कारण कई घर भूमिग्रस्त हो गये।
(last modified 2023-08-28T03:01:10+00:00 )
Aug २८, २०२३ ०८:३१ Asia/Kolkata
  • अफगानिस्तान में आया भूकंप

आज सुबह एक बार फिर अफगानिस्तान में भूकंप आया जिसके कारण कई घर भूमिग्रस्त हो गये।

आज सोमवार को पूर्वी अफगानिस्तान के ऊबड़-खाबड़, पहाड़ी इलाके में शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पत्थर और मिट्टी-ईंटों से बने घर भूमिग्रस्त हो गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता: 4.8 थी। भूकंप 28 अगस्त को सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर आया। भूकंप की गइराई 173 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप से लोग दहशत में आ गए।

इससे पहले इसी महीने यानी 6 अगस्त को अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। शाम लगभग 6:53 बजे अफगानिस्तान के फायजाबाद के 19 किमी एसएसई में रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया था कि इसका केंद्र जमीन से 85 किलोमीटर गहराई में था।

भौगोलिक स्थिति के कारण अफगानिस्तान में अक्सर तेज भूकंप आते रहते हैं जो भारत और पाकिस्तान में भी महसूस किए जाते हैं। अफगानिस्तान एक ऐसे क्षेत्र में स्थित है जहां कई टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं। इस वजह से यह भूकंपीय गतिविधियों के प्रति संवेदनशील है और यह हिंदकुश पहाड़ी इलाके में स्थित है, जो अल्पाइड बेल्ट (Alpide Belt) का हिस्सा है जो पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के बाद भूकंपीय रूप से दुनिया का दूसरा सबसे सक्रिय क्षेत्र है।

यह बेल्ट पश्चिम में यूरेशियन और अफ्रीकी प्लेटों और पूर्व में इंडो-ऑस्ट्रेलियाई और यूरेशियन प्लेटों से मिलकर बनी है। जब इन प्लेटों में गतिविधि होती है, ये दबाव और तनाव पैदा करती हैं जिसके परिणामस्वरूप भूकंप आते हैं। यह क्षेत्र इंडियन, यूरेशियन और अरब टेक्टोनिक प्लेटों के बीच की सीमा पर स्थित है।

इन प्लेटों के टकराने से भूकंपीय तरंगें पैदा होती हैं, जिसके परिणामस्वरूप भूकंप आते हैं। हिन्दु कुश पर्वत श्रृंखला अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होकर गुजरती है। MM