अमरीका के अरबों डालर के हथियार, बने मुसीबत दूसरों के लिए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i128042-अमरीका_के_अरबों_डालर_के_हथियार_बने_मुसीबत_दूसरों_के_लिए
अफ़ग़ानिस्तान में अरबों डालर के हथियार जब अमरीका के लिए मुश्किल बनने लगे तो इससे अपना पीछा छुटाने के लिए उसने कहा दिया कि यह तो अफ़ग़ानिस्तान की सेना के थे हमारे नहीं थे।
(last modified 2023-09-09T05:46:15+00:00 )
Sep ०९, २०२३ ११:१६ Asia/Kolkata
  • अमरीका  के अरबों डालर के हथियार, बने मुसीबत दूसरों के लिए

अफ़ग़ानिस्तान में अरबों डालर के हथियार जब अमरीका के लिए मुश्किल बनने लगे तो इससे अपना पीछा छुटाने के लिए उसने कहा दिया कि यह तो अफ़ग़ानिस्तान की सेना के थे हमारे नहीं थे।

अफ़ग़ानिस्तान से भागकर जाते समय अमरीकी सैनिक, बहुत बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद वहीं पर छोड़ गए थे।  बाद में ख़बरे यह आईं कि उन हथियारों का प्रयोग तालेबान कर रहे हैं। 

अमरीका ने इस मुश्किल से पीछा छुटाने के लिए इसकी ज़िम्मेदारी अफ़ग़ानिस्तान की सेना पर डाल दी है।  इसी संदर्भ में अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा है कि यह हथियार हमने नहीं बल्कि अफ़ग़ानिस्तान के सैनिकों ने छोड़े थे। 

जान केरबी ने कहा कि जिन हथियारों में बारे में लोग कह रहे हैं कि उनको अमरीकी छोड़कर भाग गए वह वास्तव में अफ़ग़ानिस्तान की सेना से संबन्धित थे।  उन्होंने बताया कि जब अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान ने इस देश पर अपना नियंत्रण तेज़ कर दिया और वे अधिकांश हिस्से पर क़ब्ज़ा करने लगे तो इस देश की सेना ने यह हथियार छोड़ दिये थे।

इससे पहले अमरीकी रक्षामंत्रालय की ओर से एलान किया जा चुका है कि सात अरब डालर के अमरीकी हथियार उस समय अफ़ग़ानिस्तान में रहे गए थे जब अमरीकी सैनिक यह देश छोड़कर भाग रहे थे।  दूसरी ओर  पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि अरबों डालर के जो हथियार, अमरीकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में छोड़कर भाग गए थे वे अब इस्लामाबाद के सशस्त्र विरोधियों के हाथ लग गए हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे