अमेरिका का मकसद चीन को नुकसान पहुंचाना नहीं" जो बाइडन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i128110-अमेरिका_का_मकसद_चीन_को_नुकसान_पहुंचाना_नहीं_जो_बाइडन
भारत में आयोजित जी- 20 के शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन वियतनाम पहुंचे हैं जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे जल्द ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं।
(last modified 2023-09-11T09:36:30+00:00 )
Sep ११, २०२३ १४:५७ Asia/Kolkata
  • अमेरिका का मकसद चीन को नुकसान पहुंचाना नहीं

भारत में आयोजित जी- 20 के शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन वियतनाम पहुंचे हैं जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे जल्द ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 10 सितंबर की सुबह ही वियतनाम के लिए रवाना हो गए। वियतनाम में जो बाइडन को 24 घंटे ठहरना था। इस दौरान वियतनाम में उन्होंने प्रेस से बात करते हुए अमेरिका और चीन के रिश्ते पर खुलकर बातचीत की। हनोई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बाइडेन ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करूंगा।

प्रेस के सवालों का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मैंने शी जिंनपिंग के साथ किसी अन्य विश्व नेता की तुलना में अधिक समय बिताया है, अमेरिका चीन को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता है। हम वियतनाम, बीजिंग से अलग होने के लिए नहीं आए हैं। ज्ञात रहे कि वियतनाम की सीमायें चीन से मिलती हैं ऐसे में जब जो बाइडन वियतनाम के दौरे पर गए तो इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति चीन के खिलाफ वियतनाम के साथ खड़े हैं। हालांकि जो बाइडन ने इस प्रकार की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि हम एक बार फिर चीन से बेहतर संबंध करने की पहल करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने वियतनाम यात्रा से पहले कहा था कि महत्वपूर्ण समय पर दोनों देश एक दूसरे के अहम साझेदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दशकों में दोनों देशों के पास हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आकार देने का अवसर है। ज्ञात रहे कि इससे पहले नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में जो बाइडेन और चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के बीच मुलाकात हुई थी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें