भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए आग आइएः राष्ट्रसंघ का आह्वान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i128150-भूकंप_पीड़ितों_की_सहायता_के_लिए_आग_आइएः_राष्ट्रसंघ_का_आह्वान
मोरक्को के विनाशकारी भूकंप के बाद वहां पर अधिक सहायता की ज़रूरत महसूस की जा रही है।
(last modified 2023-09-13T01:32:36+00:00 )
Sep १३, २०२३ ०६:३१ Asia/Kolkata
  • भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए आग आइएः राष्ट्रसंघ का आह्वान

मोरक्को के विनाशकारी भूकंप के बाद वहां पर अधिक सहायता की ज़रूरत महसूस की जा रही है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की ओर से मोरक्को में आए भूकंप पीड़ितों की सहायता करने का आह्वान किया गया है। 

राष्ट्रसंघ के महासचिव के प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रसंघ की सभी संस्थाओं को चाहिए कि मोरक्को के भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए वह इस देश के अधिकारों के साथ सहयोग करें। 

मोरक्को में गुरूवार की रात एक भीषण भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 डिग्री बताई गई थी।  इस भूकंप को मोरक्को में पिछली एक शताब्दी का सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है।  इस भूकंप के कारण लगभग तीन हज़ार लोग काल के गाल में समा गए।  मोरक्को के गृह मंत्रालय के अनुसार भूकंप के कारण घायल होने वालों की संख्या बढ़कर 5530 हो चुकी है। 

सहायता कर्मी अब भी लोगों की तलाश में हैं।  राहत एवं सहायता का काम तेज़ी से किया जा रहा है।  भूकंप की तीव्रता और उसके होने वाली क्षति से इस बात की संभावना पाई जाती है कि इससे प्रभावितों की संख्या में अभी और वृद्धि हो सकती है। 

इसी बीच यूनिसेफ ने घोषणा की है कि मोरक्को के भूकंप से एक लाख से अधिक बच्चे प्रभावित हुए हैं।  बताय जा रहा है कि इस विनाशकारी भूकंप से सबसे अधिक नुक़सान मोरक्को के हाई एटलस पर्वत की घाटियों में बसे गावों को हुआ क्योंकि पहाड़ के मलबे के नीचे आने से कई गांव खण्हर हो गए जिनमें अभी भी लोग फंसे हो सकते हैं।

मोरक्को के प्राचीन एवं एतिहासिक नगर को भी इस भूकंप से काफ़ी नुक़सान हुआ है।  यह यूनेस्को की विश्व धरोहरों की सूचि में सम्मिलित है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें