Sep १८, २०२३ १९:०४ Asia/Kolkata
  • 17 लोगों की मौत, तीन दिन के शोक की घोषणा

उत्तर-पश्चिमी कांगो में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन होने के कारण रविवार देर रात कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका जताई हैं, क्योंकि बचाव दल ढ़ह चुके घरों के मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं।

नागरिक संस्था फोर्सेस वाइव्स के अध्यक्ष के अनुसार भूस्खलन कांगो नदी के किनारे उत्तर-पश्चिमी मोंगाला प्रांत के लिसल शहर में हुआ और पहाड़ की तलहटी में बने घरों में रहने वाले लोग इसकी चपेट में आ गए।

मोल ने कहा कि मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से बहुत नुकसान हुआ है। भूस्खलन के कारण कई घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हैं। ऐसे में मृतकों की वास्तविक संख्या का अनुमान लगा पाना मुश्किल है।  

गवर्नर सीजर लिंबाया मबांगिसा ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से मलबा हटाने और जीवित बचे लोगों को बचाने के लिए मशीनरी की सख्त जरूरत है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और पूरे प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की।  

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

 

टैग्स