आज़रबाइजानः क़राबाग़ में संघर्ष विराम पर सहमति
https://parstoday.ir/hi/news/world-i128520-आज़रबाइजानः_क़राबाग़_में_संघर्ष_विराम_पर_सहमति
निगोर्नो क़राबाग़ के अलगाववादियों ने कथित रूप से हथियार डाल दिए हैं और आर्मीनिया और आज़रबाइजान के बीच महत्वपूर्ण सहमति हो गई है।
(last modified 2023-09-24T04:52:00+00:00 )
Sep २४, २०२३ १०:१९ Asia/Kolkata
  • आज़रबाइजानः क़राबाग़ में संघर्ष विराम पर सहमति

निगोर्नो क़राबाग़ के अलगाववादियों ने कथित रूप से हथियार डाल दिए हैं और आर्मीनिया और आज़रबाइजान के बीच महत्वपूर्ण सहमति हो गई है।

अगर यह संघर्ष विराम स्थायी हो जाता है तो यह काकेशिया के इलाक़े में दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी विवाद का अंत माना जाएगा। सोवियत संघ टूटने के बाद तीन दशकों से यह विवाद जारी था।

आज़रबाइजान की सेना के प्रवक्ता ने कहा कि आज़रबाइजान के सैनिक और इस इलाक़े में मौजूद रूसी शांति सेना मिलकर आर्मीनियाई अलगाववादियों से हथियार रखवा रहे हैं और यह प्रक्रिया संयुक्त रूप स अंजाम दी जा रही है।

प्रवक्ता ने अलगाववादियों के मज़बूत गढ़ माने जाने वाले इलाक़े के पास पत्रकारों को बताया कि हम अलगाववादियों से हथियार रखवा रहे हैं और इस सिलसिले में रूसी शांति सेना के साथ हमारा सहयोग जारी है।

इस इलाक़े में रूस आर्मीनिया का पारम्परिक घटक था लेकिन अब यूक्रेन जंग में उलझा हुआ है और उसने नई लड़ाई में शामिल होने से इंकार किया है जबकि इस बीच अमरीका ने आर्मीनिया को उकसाने की कोशिश की है और दोनों देशों ने मिलकर सैन्य अभ्यास भी किए हैं।

अलगाववादियों ने गुरुवार को होने वाले समझौते के तहत हथियार डालने की हामी भरी थी।

इस बीच अमरीका का एक प्रतिनिधिमंडल आर्मीनिया की दौरा करने वाला है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे