काबुल में हो सकते हैं आतंकी हमलेः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i12919-काबुल_में_हो_सकते_हैं_आतंकी_हमलेः_अमरीका
अमरीका ने काबुल में आतंकवादी हमलों के प्रति सचेत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०१६ १२:४८ Asia/Kolkata
  • काबुल में हो सकते हैं आतंकी हमलेः अमरीका

अमरीका ने काबुल में आतंकवादी हमलों के प्रति सचेत किया है।

काबुल में स्थित अमरीकी दूतावास ने सचेत किया है कि अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी में हवाई अड्डों, विदेशी दूतावासों, शिक्षा केन्द्रों और सरकारी कार्यालयों पर आतंकी हमले हो सकते हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार काबुल में स्थित अमरीकी दूतावास ने रविवार को एक बयान जारी करके घोषणा की है कि तालेबान ने नए आतंकवादी हमलों के लिए अधिक से अधिक लड़ाकों की भर्ती शुरू कर दी है।

अमरीकी दूतावास के बयान के अनुसार आतंकवादी, अफ़ग़ानिस्तान के अन्य नगरों पर भी आतंकवादी हमलों की योजना बना रहे हैं।

ज्ञात रहे कि इससे पहले भी तालेबान नेता मुल्ला उमर मंसूर की हत्या के बाद अमरीका ने तालेबान की ओर से बदले की कार्यवाही के प्रति सचेत किया था।