भूमध्य सागर में 700 से अधिक अप्रवासी डूबकर मर गए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i12964-भूमध्य_सागर_में_700_से_अधिक_अप्रवासी_डूबकर_मर_गए
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में भूमध्य सागर में 700 अप्रवासी डूबकर मर गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०१६ १६:०१ Asia/Kolkata
  • भूमध्य सागर में 700 से अधिक अप्रवासी डूबकर मर गए

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में भूमध्य सागर में 700 अप्रवासी डूबकर मर गए हैं।

बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को लीबिया के तट के निकट तथा इटली के दक्षिण में यूरोप पहुंचने के प्रयास में अप्रवासियों की नौकाएं दुघर्टना का शिकार हो गईं।  

यूएनएचसीआर की प्रवक्ता कारलोट्टा सामी ने रविवार को बताया कि यह बहुत गंभीर स्थिति है, हम मारे जाने वालों की सही संख्या के बारे में कुछ भी नहीं कह सकते, लेकिन हमें आशंका है कि इस हफ़्ते तीन घटनाओं में क़रीब 700 लोग हताहत हुए हैं।

सामी का कहना था कि गुरुवार को घटने वाली घटना में 500 से भी अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है, उन्होंने कहा सही आंकड़ें हमें कभी पता नहीं चल सकेंगे, हमें कभी उनकी पहचान के बारे में पता नहीं चल सकेगा, लेकिन बचने वालों का कहना है कि 500 से अधिक लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।

हाल के दिनों में लीबिया और अन्य देशों में जारी हिंसा की वजह से भूमध्य सागर में होने वाले ऐसी दुर्घटनाओं में इज़ाफ़ा हुआ है। msm