मिस्र, मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख समेत 35 नेताओं को उम्र क़ैद
मिस्र की एक अदालत ने मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख और अन्य 35 नेताओं को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है।
मुस्लिम ब्रदरहुड के नेताओं पर 2013 में मिस्र के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति के तख़्तापलट के बाद, भड़के हिंसक प्रदर्शनों में भूमिका निभाने का आरोप है।
सोमवार को मिस्र की न्यायपालिका के अधिकारियों ने बताया कि मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख मोहम्मद बदी और अन्य 35 नेताओं को इस्माइलिया शहर में होने वाली झड़पों में शामिल होने का अपराधी पाया गया है। इन झड़पों में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि ब्रदरहुड के नेता को पहले ही अन्य मुक़दमों में मौत और क़ैद की सज़ाएं सुनाई जा चुकी हैं।
अदालत ने मुस्लिम ब्रदरहुड के 48 अन्य सदस्यों और कार्यकर्तओं को 3 से 15 वर्ष क़ैद की सज़ा सुनाई है।
मानवाधिकार संगठन कठोर फ़ैसलों के लिए मिस्र की सैन्य अदालतों की आलोचना करत रहे हैं। msm