अफगानिस्तानः हेलमंद में 50 पुलिसकर्मी मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i13090-अफगानिस्तानः_हेलमंद_में_50_पुलिसकर्मी_मारे_गये
अफगानिस्तान में पिछले दो दिनों के दौरान हेलमंद में होने वाली झड़पों में 50 पुलिस कर्मी मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०१६ २१:१६ Asia/Kolkata
  • अफगानिस्तानः हेलमंद में 50 पुलिसकर्मी मारे गये

अफगानिस्तान में पिछले दो दिनों के दौरान हेलमंद में होने वाली झड़पों में 50 पुलिस कर्मी मारे गये हैं।

राॅयटर के अनुसार हेलमंद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस्मुल्लाह दौलतज़ेइ ने बताया है कि 24 पुलिसकर्मी सोमवार को और 33 अन्य रविवार को मारे गये।

उनके अनुसार इन झड़पों में 40 लोग घायल भी हुए हैं।

एक अन्य पुलिसअधिकारी ने बताया है कि तालिबान ने हालिया झड़पों के दौरान पुलिस के कम से कम 22 थानों और चेकपोस्टों पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार यह झड़पें हेलमंद के गरशक, नादेअली, नहरे सिराज जैसे क्षेत्रों में हुई हैं।

हेलमंद के गर्वनर उमर ज़ेवाक ने कहा है कि तालिबान के क़ब्ज़े में चले जाने वाले क्षेत्रों को वापस लेने के लिए कार्यवाही शुरु कर दी गयी है।

गत एक साल के दौरान हेलमंद में तालिबान के हमलों में वृद्धि हुई है। (Q.A.)