Dec १४, २०२३ १२:३९ Asia/Kolkata
  • 22 दिसंबर तक सारे फ्रांसीसी सैनिक निकाल दिये जाएंगेः सैन्य परिषद

अफ्रीकी देश नाइजर की ओर से घोषणा की गई है कि 22 दिसंबर 2023 तक सारे फ़ांसीसी सैनिकों को देश से निकाल दिया जाएगा। 

नाइजर की सैन्य परिषद ने अपने देश से विदेशी सैनिकों विशेषकर फ्रांसीसी सैनिकों की वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित कर दी है। 

फ़्रांस प्रेस के अनुसार नाइजर में 26 जूलाई को सैन्य परिषद के आने के बाद से यह घोषणा, फ्रांस और नाइजर के संबन्धों की समाप्ति का चरम बिंदु है। 

जिस दिन नाइजर में सैन्य परिषद का गठन हुआ था उसी दिन इस परिषद ने घोषणा कर दी थी कि छापामार गुटों के विरुद्ध संघर्ष के बहाने जो फ़्रांसीसी सैनिक देश में मौजूद हैं उनको यहां से निकाला जाएगा।  इसी के साथ नाइजर ने फ्रांस के साथ कई समझौतों को भी रद्द कर दिया था। 

नाइजर की सेना की ओर से जारी किये गए बयान में बताया गया है कि 1500 फ्रांसीसी सैनिकों में से 1346 सैनिक देश से वापस जा चुके हैं और जो बचे हैं वे 22 दिसंबर तक यहां से चले जाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि नाइजर में भ्रष्टाचार के आरोप में मुहम्मद बाज़ूम की सरकार को अपदस्थ करके इस देश में सैन्य परिषद का गठन किया गया था।  इस परिषद ने पश्चिमी देशों विशेषकर फ्रांस से अपने संबन्ध विच्छेद करने आरंभ कर दिये थे।  मुहम्मद बाज़ूम पर देश में भ्रष्टाचार करके फ्रांस के साथ सहयोग करने का आरोप है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें। 

टैग्स