अमेरिका नहीं, ईरान मध्यपूर्व की सबसे बड़ी ताक़त हैः गार्डियन
गज्जा युद्ध में अमेरिका द्वारा इस्राईल का अंधा व व्यापक समर्थन और क्षेत्र के हालिया परिवर्तन इस बात के सूचक हैं कि न अमेरिका और न उसके घटक बल्कि ईरान पश्चिम एशिया की सबसे बड़ी ताकत है।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार अब अमेरिका, मिस्र,सऊदी अरब या इस्राईल मध्यपूर्व की सबसे बड़ी ताकत नहीं हैं बल्कि ईरान पश्चिम एशिया की सबसे बड़ी ताकत है। ब्रिटेन से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र गार्डियन ने पश्चिम एशिया में होने वाले हालिया परिवर्तन और अमेरिका की अगुवाई में यमन पर किये जाने वाले हमलों के संबंध में लिखा है कि अमेरिका की अगुवाई में यमन पर हमला पश्चिम एशिया में पश्चिम की नीतियों की एक अन्य विफलता है और अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा अंसारुल्लाह पर संयुक्त हमले से इस बात की पुष्टि होती है कि अमेरिकी कूटनीति दिन प्रतिदिन कमज़ोर होती जा रही है और उसकी ताकत का कोई असर नहीं है और अंसारुल्लाह अमेरिका की हर प्रकार की धमकी की अनदेखी करते हुए अपने हमलों को जारी रखे हुए है।
ब्रितानी समाचार पत्र ने लिखा है कि गज्जा जंग ईरान की पोजिशन व स्थान की मज़बूती का कारण बनी है और इसके विपरीत अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा किसी शर्त के बिना इस्राईल का समर्थन और राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद में गज्जा में युद्धविराम के समझौते को अमेरिका की ओर से दो बार वीटो किये जाने से विश्व जनमत अमेरिकी प्रवृत्ति से अधिक अवगत हो गया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए