केवल मैं ही तीसरा विश्व युद्ध रोक सकता हूं- ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i132584-केवल_मैं_ही_तीसरा_विश्व_युद्ध_रोक_सकता_हूं_ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं कि अगर राष्ट्रपति बनता हूं तो विश्वयुद्ध नहीं होने दूंगा।
(last modified 2024-01-24T03:00:27+00:00 )
Jan २४, २०२४ ०८:२५ Asia/Kolkata
  • केवल मैं ही तीसरा विश्व युद्ध रोक सकता हूं- ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं कि अगर राष्ट्रपति बनता हूं तो विश्वयुद्ध नहीं होने दूंगा।

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि राष्ट्रपति बनने की सूरत में वे तीसरे विश्व युद्ध को रोक सकते हैं।  ट्रम्प के अनुसार 2024 के चुनाव में अगर वे जीतकर राष्ट्रपति बनते हैं तो तीसरे विश्व युद्ध को रुकवा देंगे। 

न्यू हेम्पशायर में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं तीसरी वर्डवार को रुकवाने का कारक हूं।  ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि मैंने यूक्रेन युद्ध का समाधान ढूंढ लिया लेकिन अगर 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति चुन लिया जाता तो यह युद्ध होता ही नहीं।  हालांकि डोनाल्ड इस प्रकार का दावा इससे पहले भी कर चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि संयुक्त राज्य अमरीका की स्ट्रैटेजी कमज़ोर हो चुकी है।  ट्रम्प ने जो बाइडेन को अमरीका का सबसे बेकार राष्ट्रपति बताया।  इसी बीच रिपोर्ट मिली है कि अमरीका के न्यू हैम्पशायर के प्राइमरी चुनाव में ट्रम्प को विजय हासिल हुई है।  इस चुनाव में उनकी प्रतिद्वदवी थी निक्की हेली जो रिपब्लिकल पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीद वारी में शामिल हैं।  बताया जा रहा है कि इस चुनावी विजय से आगामी राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनकी दावेदारी मज़बूत हो सकती है। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।