अमेरिका अपने परमाणु हथियारों को ब्रिटेन में तैनात करेगाः लंदन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i132708-अमेरिका_अपने_परमाणु_हथियारों_को_ब्रिटेन_में_तैनात_करेगाः_लंदन
ब्रितानी सूत्रों ने कहा है कि रूसी धमकी के कारण अमेरिका अपने परमाणु वारहेड्स को दोबारा ब्रिटेन वापस लाकर इस देश में तैनात करेगा।
(last modified 2024-01-27T09:15:23+00:00 )
Jan २७, २०२४ १४:३८ Asia/Kolkata
  • अमेरिका अपने परमाणु हथियारों को ब्रिटेन में तैनात करेगाः लंदन

ब्रितानी सूत्रों ने कहा है कि रूसी धमकी के कारण अमेरिका अपने परमाणु वारहेड्स को दोबारा ब्रिटेन वापस लाकर इस देश में तैनात करेगा।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने जापान के हीरोशीमा नगर पर जो परमाणु बम मारा था उसका तीन गुना अधिक शक्तिशाली परमाणु बम ब्रिटेन में तैनात करेगा।

ब्रितानी समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ ने लिखा है कि जो प्रमाण देखा है उसके आधार पर अमेरिका ब्रिटेन की लाकेन हैस छावनी में अपने परमाणु हथियारों को तैनात करेगा। अमेरिका ने नाटो की प्रतिरोधक शक्ति के एक भाग के रूप में यूरोपीय और दूसरे देशों में अपने परमाणु हथियारों को स्थानांतरित किया है और कहा जा रहा है कि अमेरिका ने लगभग 100 परमाणु बमों B-61 को नाटो के सदस्य देशों बेल्जियम, जर्मनी, इटली, हालैंड और तुर्किये में तैनात कर रखा है।

रूस ने वाशिंग्टन के इस फैसले की प्रतिक्रिया में कहा है कि अमेरिका द्वारा परमाणु हथियारों की तैनाती एक भड़काऊ और तनावजनक कार्यवाही है और उसे इसी प्रकार की कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।

ज्ञात रहे कि अमेरिकी सेना ने जापान को आत्म समर्पण कर देने के लिए 6 अगस्त 1945 को एक भीषण परमाणु बम हीरोशीमा पर मारा था जिसमें एक लाख 40 हज़ार से अधिक लोग मारे गये थे और मानवाधिकारों की रक्षा का राग अलापने वाले अमेरिका ने हीरोशीमा और नागासाकी पर परमाणु बमबारी करने के बाद आज तक जापान वासियों से क्षमा तक नहीं मांगी है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।