ट्रंप अचानक अदालत छोड़कर क्यों बाहर चले गये?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i132716-ट्रंप_अचानक_अदालत_छोड़कर_क्यों_बाहर_चले_गये
अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने उस वक्त सबको हैरान कर दिया, जब अपने एक मुकदमें में चल रही सुनवाई के दौरान अचानक गुस्सा होकर वह कोर्ट रूम के बाहर निकल गए।
(last modified 2024-01-27T11:51:49+00:00 )
Jan २७, २०२४ १६:०८ Asia/Kolkata
  • ट्रंप अचानक अदालत छोड़कर क्यों बाहर चले गये?

अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने उस वक्त सबको हैरान कर दिया, जब अपने एक मुकदमें में चल रही सुनवाई के दौरान अचानक गुस्सा होकर वह कोर्ट रूम के बाहर निकल गए।

इससे जज और वकीलों के बीच हड़कंप मच गया। जज द्वारा ट्रंप पर आरोप लगाने वाली महिला को भारी जुर्माना देने के फैसले से वह गुस्सा हो गए।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को अपने मानहानि मुकदमे की अंतिम बहस के दौरान उस वक्त अदालत कक्ष से उठकर बाहर चले गए जब लेखिका ई जीन कैरोल के अधिवक्ता ने निर्णायक मंडल से उनकी मुवक्किल को कम से कम 1.2 करोड़ डॉलर का हर्जाना दिलाए जाने का आग्रह किया।  

अधिवक्ता ने कहा कि ट्रंप ने अपने सार्वजनिक बयानों के माध्यम से उन्हें झूठा करार देते हुए उनके प्रति नफरत पैदा की जिससे उनके सम्मान को हानि पहुंची है। मैनहटन संघीय अदालत में वकील रोबर्टा कपलान द्वारा अपनी अंतिम दलीलें शुरू करने के कुछ ही मिनटों बाद ट्रंप अचानक बचाव पक्ष की तरफ की अपनी सीट से उठे और बाहर की ओर जाने लगे। वह खचाखच भरे अदालत कक्ष को देखने के लिए एक पल रुके और इसी दौरान खुफिया विभाग के सदस्य उनके पीछे की ओर जाने लगे।

पूर्व राष्ट्रपति के अचानक चले जाने से न्यायाधीश लुईस ए कपलान को जिरह के बीच दखल देने के लिए मजबूर होना पड़ा। ट्रंप के बाहर जाने से कुछ ही वक्त पहले जूरी की अनुपस्थिति में न्यायाधीश ने ट्रंप की अधिवक्ता अलीना हब्बा को चेताया था कि दलीलें पूरी करने के बावजूद बार-बार टोकने पर वह उन्हें जेल भेज देंगी।

न्यायाधीन ने हब्बा से कहा कि आप जेल में कुछ समय बिताने की कगार पर हैं। अब बैठ जाइए।'' रॉबर्टा कपलान और न्यायाधीश के बीच कोई रिश्ता नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।