ब्रिटेन ने ईरान से मांग की और कहा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सीरिया और जार्डन की सीमा पर स्थित अमेरिकी छावनी पर होने वाले हमले की निंदा करते हुए ईरान से मांग की है कि वह क्षेत्र में तनाव को कम करने के लिए प्रयास करे।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार जार्डन में अमेरिकी छावनी पर होने वाले हमले में कुछ अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने पर सहानुभूति प्रकट की है।
मध्यपूर्व में अमेरिका की सेन्ट्रल कमान ने रविवार की रात को एलान किया था कि जार्डन में अमेरिका की सैनिक छावनी" टावर 22" पर ड्रोन से हमला किया गया जिसमें कम से कम तीन अमेरिकी सैनिक मारे गये जबकि 34 घायल हुए हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने सोमवार को इस ड्रोन हमले की ओर संकेत किया और पश्चिम एशिया में तनाव में वृद्धि के प्रति चेतावनी दी। ईरान ने एलान किया है कि ड्रोन हमले में उसकी कोई भूमिका नहीं है परंतु ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम चिंतित हैं और ईरान का आह्वान करते हैं कि वह क्षेत्र में तनाव को करने का प्रयास करे।
इसी प्रकार ऋषि सुनक ने हालिया कुछ दिनों के दौरान होने वाली घटनाओं की निंदा की परंतु यमन में लंदन के गैर कानूनी हमलों की ओर संकेत किये बिना कहा कि ब्रिटेन शांति व सुरक्षा स्थापित करने में अपने घटकों के साथ खड़ा है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।