ग़ज़्ज़ा में युद्ध विराम के लिए अमरीकी छात्रों की भूख हड़ताल
अमेरिका में ब्राउन यूनिवर्सिटी के छात्रों ने ग़ज़्ज़ा में युद्धविराम के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक भूख हड़ताल पर बैठने वाले छात्रों में यहूदी छात्र भी शामिल हैं।
अमेरिकी मीडिया सूत्रों ने यह भी कहा है कि इन छात्रों ने फ़िलिस्तीन में मानवाधिकारों के उल्लंघन में शामिल कंपनियों को समाप्त करने की मांग करते हुए कक्षाओं के अनिश्चितकालीन बहिष्कार की घोषणा की है। छात्रों ने इस्राईल समर्थित निगम को भी ख़त्म करने का अह्वान किया है।
ज्ञात हो कि अमेरिका के विभिन्न शहरों में फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में और दमनकारी ज़ायोनी सरकार के बर्बर अपराधों की निंदा में लगातार बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए