राष्ट्रपति ने विदेशमंत्री का शुक्रिया अदा किया
आज़रबाईजान गणराज्य के राष्ट्रपति ने अमेरिकी विदेशमंत्री का शुक्रिया अदा किया।
प्राप्त समाचारों के अनुसार इल्हाम अलीओफ़ ने शनिवार को जर्मनी के म्यूनिख नगर में आयोजित सुरक्षा कांफ्रेस से इतर अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिकंन से मुलाकात की और इस मुलाकात में उन्होंने बाकू और इरवान के मध्य शांति स्थापित कराने के लिए ब्लिंकन के प्रयासों की प्रशंसा की और उनका आभार जताया।
इस मुलाकात में अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि मैं आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपति साथ यह समय बिताने की बहुत प्रशंसा व सराहना करता हूं और पिछले कुछ वर्षों में हमें एक दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिला था।
अमेरिकी विदेशमंत्री ने इल्हाम अलीओफ़ से मुलाकात से पहले आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशीनियान से द्विपक्षीय मुलाकात की और क्षेत्र की स्थिति के बारे में विचार- विमर्श किया था। उन्होंने इल्हाम अलीओफ़ से मुलाकात में दावा किया कि वाशिंग्टन आज़रबाइजान और आर्मीनिया के मध्य सदैव इज्जत के साथ टिकाऊ शांति का इच्छुक है।
इल्हाम अलीओफ ने इस दावे के जवाब में कहा था कि वाशिंग्टन और बाकू एक विस्तृत कार्यक्रम रखते हैं जिसमें से एक आज़रबाइजान और आर्मीनिया के मध्य शांति है। इल्हाम अलीओफ के दावे के अनुसार आज़रबाइजान गणराज्य आर्मीनिया के साथ जल्द से जल्द शांति समझौता करने के प्रति कटिबद्ध है और यह ऐसा विषय है जो हमारे राष्ट्रीय हित में है और मैं अमेरिका विशेषकर विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन के प्रयासों का आभारी हूं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए