पेरिस ओलंपिक, इस्राईली खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी
फ्रांसीसी संसद के कई सदस्यों ने ज़ायोनी शासन को 2024 पेरिस ओलंपिक में भाग लेने से रोकने की मांग की है।
इर्ना के अनुसार, फ्रांसीसी संसद के 26 सदस्यों ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाख को पत्र लिखकर ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है।
थॉमस बाख के नाम पत्र में फ्रांसीसी संसद के 26 सदस्यों ने ज़ायोनी शासन द्वारा ग़ज़्ज़ावासियों के क्रूर नरसंहार की निंदा की।
फ्रांसीसी संसद के विपक्षी दलों के सदस्यों ने ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ दंड और अनुशासनात्मक उपायों की मांग की।
उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि जब तक ग़ज़्ज़ा में दीर्घकालिक युद्धविराम की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक ज़ायोनी शासन की ओलंपिक में भागीदारी पर से प्रतिबंध नहीं हटाया जाना चाहिए। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए