रफ़ह पर हमले के लिए तैयार है इस्राईल
ज़ायोनी विदेश मंत्री का कहना है कि रफ़ह पर हमले को कोई नहीं रोक सकता।
रफ़ह शहर पर ज़मीनी हमला न करने के लिए बाइडेन प्रशासन के दबाव के बारे में एक सवाल के जवाब में, इस्राईली विदेशमंत्री येसराइल काट्ज़ ने दावा किया कि इसे कोई नहीं रोक सकता।
फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, ज़ायोनी विदेशमंत्री येसराइल काट्ज़ ने एक टेलीविज़न साक्षात्कार में रफ़ह शहर पर ज़मीनी हमले की ज़ायोनी शासन की योजना पर ज़ोर दिया।
रफ़ह पर हमला न करने के लिए नेतन्याहू की कैबिनेट पर अमेरिकी दबाव के संबंध में इस्राईल के चैनल-14 के मेज़बान के एक सवाल के जवाब में, उन्होंने दावा किया कि रफ़ह में प्रवेश को कोई नहीं रोक सकता, नेतन्याहू सरकार ने लड़ाई बंद नहीं की है क्योंकि वह हमास के अस्तित्व को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
रफ़ह शहर पर हमले पर अमेरिकी विरोध का यह दावा ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी सीनेट ने पिछले सप्ताह यूक्रेन, इस्राईल और ताइवान के लिए 95 अरब डॉलर के सहायता बिल को मंज़ूरी दी है जबकि इससे पहले वाली सहायताओं का क्रम भी जारी रहेगा।
युद्ध के बाद ग़ज़्ज़ा के प्रबंधन में फ़िलिस्तीनी प्रशासन की भूमिका के संबंध में एक अन्य प्रश्न के उत्तर में, येसराइल काट्ज़ ने कहा कि फिलिस्तीनी प्रशासन कभी भी ग़ज़्ज़ा में नागरिक सरकार का हिस्सा नहीं होगा। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए