ग़ज़ा में खाद्य सामग्री गिराने के लिए अमरीका की आलोचना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i133928-ग़ज़ा_में_खाद्य_सामग्री_गिराने_के_लिए_अमरीका_की_आलोचना
अमरीका ने ग़ज़ा में कुपोषण और भुखमरी की ख़बरों के बीच, विमानों से खाद्य सामग्री गिराई है और तत्काल युद्ध विराम की मांग की है।
(last modified 2024-03-04T03:13:48+00:00 )
Mar ०४, २०२४ ०८:४० Asia/Kolkata
  • ग़ज़ा में खाद्य सामग्री गिराने के लिए अमरीका की आलोचना

अमरीका ने ग़ज़ा में कुपोषण और भुखमरी की ख़बरों के बीच, विमानों से खाद्य सामग्री गिराई है और तत्काल युद्ध विराम की मांग की है।

अमरीकी एयरफ़ोर्स ने भोजन के 30,000 हज़ार पैकेट पैराशूट के ज़रिए ग़ज़ा में गिराए हैं, जबकि सहायता एजेंसियों ने इसकी आलोचना करते हुए कहा है कि सहायता के सैन्य एयरलिफ़्ट के बजाए वाशिंगटन को इस्राईल पर दबाव डालना चाहिए ताकि वह ज़मीनी रास्ते से अधिक सहायता के लिए रास्ता खोले।

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि ग़ज़ा में निर्दोषों के जनसंहार और भुखमरी के लिए अमरीका भी बराबर का ज़िम्मेदार है, क्योंकि उसने इसके लिए ज़ायोनी शासन की भरपूर मदद की और युद्ध विराम के हर प्रयास को नाकाम बना दिया।

अमरीकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस द्वारा तत्काल युद्ध विराम की मांग की भी काफ़ी आलोचना हो रही है, क्योंकि 30,000 फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार के बाद भी उन्होंने अस्थायी युद्ध विराम की मांग की है।

गुरुवार को इस्राईली सैनिकों के हाथों सहायता सामग्री लेने के लिए लाइन में लगे फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार के बाद, हैरिस ने कहा था इस भयानक घटना के पीड़ितों के लिए हमारे दिल टूट गए हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम 6 हफ़्तों के लिए युद्ध विराम हो, ताकि इस्राईली बंधक आज़ाद होकर अपने घरों को लौट सकें। msm