सुपर ड्यूज़डे को ट्रम्प का क्लीन स्वीप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i133986-सुपर_ड्यूज़डे_को_ट्रम्प_का_क्लीन_स्वीप
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 15 राज्यों में सुपर ड्यूज़डे को होने वाले मतदान में कम से कम 11 राज्यों में प्राइमरी चुनाव जीत लिया है।
(last modified 2024-03-06T04:15:35+00:00 )
Mar ०६, २०२४ ०९:४० Asia/Kolkata
  • सुपर ड्यूज़डे को ट्रम्प का क्लीन स्वीप

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 15 राज्यों में सुपर ड्यूज़डे को होने वाले मतदान में कम से कम 11 राज्यों में प्राइमरी चुनाव जीत लिया है।

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के नामांकन की दौड़ में ट्रम्प ने वर्जीनिया और उत्तरी कैरोलिना में प्राइमरी चुनाव जीत लिया है।

2020 में डेमोक्रेट राष्ट्रपति जो बाइडन से हारने के बाद पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प सनसनीख़ेज वापसी की तैयारी में हैं और सुपर ट्यूज़डे को क्लीन स्वीप के अपने दावे को सही ठहराते नज़र आ रहे हैं।

हालांकि उनकी प्रतिद्वंद्वी निकी हेली ने वर्मोंट के रिपब्लिकन प्राइमरी में जीत के साथ ही क्लीन स्वीप के उनके दावे को ख़ारिज कर दिया है।

15 राज्यों और एक क्षेत्र में मतदाताओं ने सुपर ट्यूज़डे को प्राइमरी चुनाव के लिए मतदान किया, जो अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है।

देशभर के सभी राज्यों में वोटों की गिनती के दौरान ट्रम्प ने अपनी ट्रुथ सोशल साइट पर वर्जीनिया और उत्तर कैरोलिना के लोगों का शुक्रियाअदा किया है।

संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने ट्रंप को चुनौती तो दी, लेकिन उनके नामांकन के रास्ते में एक महत्वपूर्ण बाधा प्रदान करने में वह विफल रही हैं। इसके बाद भी उन्होंने दौड़ से बाहर होने से इनकार कर दिया है। msm