एलन मस्क अमरीका के लिए बनाएंगे जासूसी सैटेलाइट
https://parstoday.ir/hi/news/world-i134418-एलन_मस्क_अमरीका_के_लिए_बनाएंगे_जासूसी_सैटेलाइट
पार्स टुडे- एलन मस्क इस समय अमरीका की नेश्नल इंटेलीजेंस एजेंसियों के लिए सैकड़ों जासूसी सैटेलाइट बना रहे हैं।
(last modified 2024-03-18T02:43:30+00:00 )
Mar १८, २०२४ ०८:१० Asia/Kolkata
  • एलन मस्क अमरीका के लिए बनाएंगे जासूसी सैटेलाइट

पार्स टुडे- एलन मस्क इस समय अमरीका की नेश्नल इंटेलीजेंस एजेंसियों के लिए सैकड़ों जासूसी सैटेलाइट बना रहे हैं।

रोयटर्ज़ ने जानकार सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। इन सूत्रों का कहना है कि मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने अमरीका के नेशनल रिकानाइसेंस आफ़िस के साथ एक ख़ुफ़िया सौदा किया है।

स्पेस एक्स कंपनी जासूसी सैटेलाइट के आरंभिक नमूने स्टार शील्ड के नाम से अंतरिक्ष में भेज चुकी है और इसके लिए उसने फ़ैलकन लांचर का इस्तेमाल किया था।

एलन मस्क और नेतनयाहू

 

सूत्र बताते हैं कि स्टाल शील्ड सैटेलाइट ज़मीन की निचली कक्षा में स्थापित होते हैं और ज़मीन की तस्वीरें लेने में सक्षम हैं।

वाल स्ट्रीट जरनल ने फ़रवरी में रिपोर्ट दी थी कि एक अज्ञात इंटैलीजेंस संस्था के साथ स्पेस एक्स ने 1.8 अरब डालर की डील साइन की है मगर इस डील का ब्योरा नहीं दिया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।