Sep १९, २०२४ १६:४७ Asia/Kolkata
  • यह तस्वीर द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी साम्राज्य के पतन से संबंधित है
    यह तस्वीर द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी साम्राज्य के पतन से संबंधित है

पार्सटुडे- फ्रेंच अखबार ली मोंड ने वैश्विक स्तर पर यूक्रेन में युद्ध के दायरे के विस्तार को लेकर देश की सरकार की चिंता खुलकर सामने आई है।

पार्सटुडे के अनुसार, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा: बेलारूस पर हमला तीसरे विश्व युद्ध की चिंगारी है।

लुकाशेंको ने अपने देश पर किसी भी संभावित हमले के बारे में चेतावनी देकर ज़ोर दिया: मैं दुश्मनों, प्रतिद्वंद्वियों और उन लोगों को चेतावनी देता हूं जिन्हें अभी तक एहसास नहीं हुआ है, ऐसा न करें, बेलारूस पर हमला करना तीसरे विश्व युद्ध के बराबर है।

उसी समय जब रूसी क्षेत्रों पर हमला करने के लिए पश्चिमी लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल पर यूक्रेन पर प्रतिबंधों को ख़त्म करने और इस संबंध में मास्को की चेतावनी पर बातचीत जारी है, कुछ यूरोपीय देश चिंतित हैं कि भविष्य के घटनाक्रम से युद्ध का दायरा बढ़ जाएगा और यह आग उस जंग में घी का काम करेगी जिसे उन्होंने स्वयं शुरु किया है।

रूस के ड्यूमा के प्रमुख व्याचेस्लाव वोलोडिन ने भी एक बयान में ज़ोर दिया: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जर्मन चांसलर ओलाफ़ शुल्त्स और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रॉन, एक जंग की आग भड़का सकते हैं जिसके अपूरणीय परिणाम होंगे।

रूस के ड्यूमा के प्रमुख ने कहा: अमेरिकी और यूरोपीय संघ की संसदों को रूस पर हमला करने के लिए पश्चिमी हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति देने के परिणामों पर विचार करना चाहिए। इस संबंध में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की: हम अब तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के मौजूदा उम्मीदवार ने कहा, दुनिया निश्चित रूप से संघर्ष और अराजकता की ओर बढ़ रही है।

ट्रम्प ने दावा किया है कि अगर वह चुनाव जीत जाते हैं तो वह अकेले हैं जो तीसरे विश्व युद्ध को रोक सकते हैं।

दूसरी ओर, फ्रेंच अखबार ली मोंड ने वैश्विक स्तर पर यूक्रेन में युद्ध के दायरे के विस्तार को लेकर देश की सरकार की चिंता खुलकर सामने आई है।

राजनयिक सूत्रों का हवाला देते हुए, ली मोंड ने बताया कि फ्रांसीसी सरकार के सदस्य चिंतित हैं कि यूक्रेन में संघर्ष नियंत्रण से बाहर हो रहा है और वर्तमान में अत्यधिक सावधानी बरत रहे हैं।

ली मोंड के अनुसार, इस संघर्ष को मॉस्को और नैटो के बीच सीधे टकराव में बदलने की चिंता, पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ी है और यह बताया गया है कि अमेरिका और उसके सहयोगी पश्चिमी हथियारों से "कीव" को रूसी क्षेत्र के काफ़ी अंदर तक हमला करने की अनुमति देने पर विचार कर रहे हैं।

एक फ्रांसीसी राजनयिक अधिकारी ने ले मोंडे से कहा: हमें तृतीय विश्व युद्ध को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन सहित वरिष्ठ रूसी अधिकारियों की चेतावनियों का उल्लेख करते हुए, इस फ्रांसीसी अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि इस परिकल्पना को आसानी से खारिज नहीं किया जा सकता है कि रूसी अपने सैन्य अभियानों के पैमाने का विस्तार करने में सक्षम हैं।

कीवर्ड्ज़: तृतीय विश्व युद्ध, यूक्रेन युद्ध, रूसी शक्ति, बेलारूस के संबंध, रूसी ड्यूमा (AK)

 

टैग्स