बांगलादेश में एक हिंदू पुजारी की हत्या
बांग्लादेश में मंगलवार को एक हिंदू पुजारी की हत्या कर दी गई।
65 वर्षीय हिंदू पुजारी आनंद गोपाल गंगोली की हत्या मंदिर जाते समय कर दी गई। एएफपी के अनुसार संदिग्ध लोगों ने इस पुजारी की हत्या की। पिछले सप्ताहों के दौरान बांग्लादेश में इस प्रकार की कई घटनाएं घटी हैं।
सहायक पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ कांजीलाल ने बताया कि झिनाईगाह जिले में सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीन हमलावरों ने अनंत गोपाल गांगुली पर हमला किया और तेज धार वाले हथियारों से उनका गला काट डाला।
बांग्लादेश में पिछले कुछ समय के दौरान वहां के अल्पसांख्यकों के विरुद्ध हमलों में तेज़ी आई है। पिछले तीन वर्षों के दौरान वहां पर इस प्रकार की घटनाओं में कम से कम 40 लोग मारे जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में श्रृंखलाबद्ध हत्याओं में इस्राईल का हाथ
ज्ञात रहे कि इससे पहले की हालिया घटनाओं की ज़िम्मेदारी दाइश और अलक़ाएदा की स्थानीय शाखाओं ने ली थी।
हांलाकि बांग्लादेश की प्रधानामंत्री हसीना वाजिद की सरकार इन दावों का खण्डन करते हुए कहती है कि स्थानीय चरमपंथयों का है।