1000 विमानों के ज़रिए चीन मज़बूत करेगा अपनी वायुसेना
चीन ने एक हज़ार मिलिट्री ट्रास्पोर्ट विमानों के ज़रिए अपनी वायुसेना को मज़बूत करने की योजना बनाई है।
रक्षा मामलों की ब्रितानी साप्ताहिक पत्रिका आईएचएस जेन्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की वायु उद्दोग कंपनी के प्रमुख, जू-कियान ने कहा है कि वायुसेना को 1000 से ज़्यादा मिलिट्री ट्रास्पोर्ट विमान वाई-20 की ज़रूरत पड़ेगी।
ट्रास्पोर्ट विमान वाई-20 अधिकतम 66 टन भार के साथ लगभग 4500 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। वाई-20 विमान, चीन का सबसे बड़ा विमान है। इसके हर पर की लंबाई 50 मीटर है।
चीनी वायु उद्योग कंपनी के प्रमुख जू-कियान ने कहा कि रूस और अमरीका के अनुभव को देखते हुए यह क़दम उठाया गया है।
इस बयान से ज़ाहिर होता है कि बीजिंग अपनी वायुसेना की ट्रांस्पोर्ट क्षमता को रूस और अमरीका की भांति बढ़ाना चाहता है। (MAQ/N)