नाराज़ अर्दोग़ान ने मुहम्मद अली क्ले का अंतिम संस्कार छोड़ा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i14251-नाराज़_अर्दोग़ान_ने_मुहम्मद_अली_क्ले_का_अंतिम_संस्कार_छोड़ा
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने विश्व विख्यात बाॅक्सर मुहम्मद अली क्ले को दफ़्न करने के कार्यक्रम को अप्रसन्न हो कर छोड़ दिया और अमरीका से तुर्की रवाना हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ११, २०१६ ११:३९ Asia/Kolkata
  • नाराज़ अर्दोग़ान ने मुहम्मद अली क्ले का अंतिम संस्कार छोड़ा

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने विश्व विख्यात बाॅक्सर मुहम्मद अली क्ले को दफ़्न करने के कार्यक्रम को अप्रसन्न हो कर छोड़ दिया और अमरीका से तुर्की रवाना हो गए।

अभी इस संबंध में कोई सरकारी रुख़ सामने नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि दो बातों के कारण अर्दोग़ान नाराज़ हो गए। वे विशेष विमान से तुर्की के कुछ उच्चाधिकारियो के साथ अमरीका के केंटकी राज्य में मुहम्मद अली क्ले के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए गए थे लेकिन नाराज़ हो कर समय से पहले ही वापस आ गए।

कुछ सूत्रों का कहना है कि अर्दोग़ान चाहते थे कि मुसलमानों के सबसे पवित्र स्थल काबे के ग़िलाफ़ का एक टुकड़ा क्ले के ताबूत पर लगाया जाए लेकिन इसका विरोध किया गया। कुछ अन्य सूत्रों का कहना है कि तुर्की की दियानत संस्था के प्रमुख मुहम्मद गोरमेज़, मुहम्मद अली क्ले का अंतिम संस्कार में क़ुरआने मजीद की तिलावत करना चाहते थे लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई जिससे तुर्की राष्ट्रपति नाराज़ हो गए।

यह एेसी स्थिति में है कि जब अर्दोग़ान के अमरीका रवाना होने से पहले ही मुहम्मद अली क्ले के परिवार के प्रवक्ता बाॅब गोनल ने स्पष्ट कर दिया था कि विश्व विख्यात बाॅक्सर के अंतिम संस्कार में तुर्की के राष्ट्रपति और जाॅर्डन नरेश के भाषण का कोई कार्यक्रम नहीं है। (HN)