बांग्लादेशः आतंकी हमलों के आरोप में 900 लोग गिरफ़्तार
बांग्लादेश की पुलिस ने धार्मिक अल्पसंख्यकों पर श्रृंखलाबद्ध हमले शुरू होने के बाद लगभग 900 लोगों को चरमपंथी गुटों से संपर्क के आरोप में गिरफ़्तार किया है।
बांग्लादेश की पुलिस ने आतंकी हमलों के आरोप में चरमपंथी गुटों के ख़िलाफ़ कार्यवाही शुरू कर दी है। इस देश में ब्लाॅगरों, धार्मिक अल्पसंख्यकों और बुद्धिजीवियों पर होने वाले हमलों में लगभग चालीस लोग मारे जा चुके हैं।
पिछले सप्ताह अलग-अलग हमलों में एक हिंदू पुजारी, एक दुकानदार और आतंकवाद निरोधक पुलिस के एक अधिकारी की पत्नी की हत्या कर दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि ये हमले चरमपंथियों ने किए हैं। इनमें से अनेक हमलों का दायित्व आतंकी गुट दाइश और अलक़ाएदा से जुड़े संगठनों ने स्वीकार की है लेकिन बांग्लादेश की सरकार इस देश में इन गुटों की उपस्थिति की बात को रद्द करती है। (HN)