समलैंगिक नाइट क्‍लब में हमला 25 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i14341-समलैंगिक_नाइट_क्_लब_में_हमला_25_घायल
अमरीकी राज्य फ्लोरिडा के ऑरलैंडो शहर में एक नाइट क्लब में गोलीबारी हुई जिसमें कम से कम 25 लोग घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १२, २०१६ १०:४३ Asia/Kolkata
  • समलैंगिक नाइट क्‍लब में हमला 25 घायल

अमरीकी राज्य फ्लोरिडा के ऑरलैंडो शहर में एक नाइट क्लब में गोलीबारी हुई जिसमें कम से कम 25 लोग घायल हो गए।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हमला करने वाला बम से लैस था और उसने ओरलांडो में स्थित पल्‍स नामक नाइट क्‍लब में घुसते ही गोलीबारी शुरू कर दी।

एक स्थानीय टीवी पत्रकार ने ट्वीट किया है कि उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली है कि 20 लोगों को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि आक्रमणकारी अब भी क्लब के भीतर है और उसने लोगों को बंधक बनाया हुआ है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि उसके पास बम हो। जैसे ही बार पर हमला हुआ बार वालों की ओर से सोशल साइट पर संदेश डाला गया कि सभी पल्‍स से बाहर निकलकर भागें। हमले के बाद आरलैंडो पुलिस मौके पर पहुंची और क्‍लब को घेरे में ले लिया। इस संबन्ध में विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।