बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों के आरोप में 3000 गिरफ़्तार
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कहा है कि अल्पसंख्यकों पर हमले करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।
शेख हसीना ने कहा कि पुलिस इस हिंसा को उखाड़ फेंकेगी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कहा है कि मैने हत्यारों को पकड़ने की क़सम खाई है।
उन्होंने कहा कि यह हत्यारे, बंगलादेश में कहां छिपेंगे? शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश एक छोटा देश है जहां पर उनका पता लगाना मुश्किल काम नहीं है। उन्होंने कहा कि हत्यारों को न्याय के दायरे में लाया जाएगा।
इसी बीच बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और धर्मनिरपेक्ष लेखकों पर हो रहे हमलों को रोकने के उद्देश्य से लगभग तीन हज़ार संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ़्तार किये जाने वाले में से कुछ का संबन्ध चरमपंथी दलों से है। कहा जाता है कि इन चरमपंथी दलों के सदस्यों ने धर्मनिरपेक्ष और उदार कार्यकर्ताओं तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले किए हैं।