दाइश ने ली ओरलैंडो हमले की ज़िम्मेदारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i14419-दाइश_ने_ली_ओरलैंडो_हमले_की_ज़िम्मेदारी
आतंकी गुट दाइश ने अमरीका के फ़्लोरिडा राज्य के ओरलैंडो शहर के एक नाइट क्लब में हुए हमले का ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १२, २०१६ २०:०३ Asia/Kolkata
  • दाइश ने ली ओरलैंडो हमले की ज़िम्मेदारी

आतंकी गुट दाइश ने अमरीका के फ़्लोरिडा राज्य के ओरलैंडो शहर के एक नाइट क्लब में हुए हमले का ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

दाइश ने ट्वीटर पर अपने अकाउंट पर दावा किया है कि ओरलैंडो के नाइट क्लब में हमला उसके एक सदस्य ने किया था। दाइश ने ट्वीटर पर हमलावर का चित्र भी जारी किया हे। ज्ञात रहे कि रविवार को आधी रात के बाद उमर मतीन नामक एक अफ़ग़ान मूल के अमरीकी नागरिक ने ओरलैंडो के एक भीड़ भरे नाइट क्लब में लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसके परिणाम स्वरूप 50 लोग मारे गए और 53 अन्य घायल हो गए। बाद में पुलिस के साथ हुई मुठभेड में हमलावर भी मारा गया।

आतंकी गुट दाइश, अमरीका, पश्चिम, सऊदी अरब, तुर्की और कुछ देशों के आर्थिक व सामरिक समर्थन से अस्तित्व में आया है। अमरीका ने वर्ष 2011 से अपने पश्चिमी व अरब घटकों विशेष कर सऊदी अरब व ज़ायोनी शासन के सहयोग से सीरिया की क़ानूनी सरकार को गिराने के लिए विश्व के विभिन्न देशों से आतंकियों को सीरिया भेजा है। ये आतंकी दाइश, नुस्रा फ़्रंट, अहरारुश्शाम और जैशुल इस्लाम नामक आतंकी गुटों में शामिल हो कर सीरिया की क़ानूनी सरकार से लड़ रहे हैं। (HN)