समलैंगिक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी पर अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं
अमरीका के ऑरलैंडो नगर के समलैंगिक नाइटक्लब में हुई गोलीबारी पर विश्व के कई नेताओं ने खेद व्यक्त किया है।
विश्व के बहुत से नेताओं ने अमेरिका के ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइटक्लब में रविवार को हुई गोलीबारी की घटना की निंदा करते हुए अमरीकी सरकार और जनता के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार फ़्रांस के राष्ट्रपति फ़्रांसवां ओलांद, रूसी राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, कनाडा के प्रधानमंत्री जैस्टिन ट्रूडो, ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू, नैटो के महासचिव येन्स स्टतलटनबर्ग और पोप फ़्रांसिस ने ऑरलैंडो नगर के समलैंगिक नाइटक्लब में हुई गोलीबारी की भर्त्सना की है।
उधर संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव बान की मून ने एक बयान जारी करके इस घटना को भयावह घटना की संज्ञा दी है।
ज्ञात रहे कि के अमेरिका के ऑरलैंडो नगर के एक समलैंगिक नाइटक्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए।
गोलीबारी करने वाले की पहचान 29 वर्षीय उमर मतीन के रूप में की गई जो हमले के दौरान मारा गया। वह फ्लोरिडा के फ़ोर्ट पाएर्स का रहने वाला था। अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि उमर मतीन का झुकाव दाइश की ओर था।