ओरलैंडो की घटना, आंतरिक चरमपंथ का परिणामः ओबामा
अमरीका के राष्ट्रपति ने कहा है कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि ओरलैंडो के नाइट क्लब में 49 लोगों का जनसंहार करने वाले बंदूक़धारी को किसी विदेशी गुट ने उकसाया हो।
बराक ओबामा ने इस बात की घोषणा करते हुए कि यह अपराध, साइबर स्पेस पर उपलब्ध चरमपंथी विषय वस्तु तक उमर मतीन की पहुंच का परिणाम था, कहा कि यद्यपि उसने अंतिम क्षण तक आतंकी गुट दाइश से अपनी वफ़ादारी की घोषणा की है लेकिन अभी तक एेसा कोई प्रमाण नहीं है कि उसे यह आतंकी गुट नियंत्रित कर रहा था और इसी तरह एेसा भी कोई सुबूत नहीं है जिससे यह सिद्ध होता हो कि उसका संबंध किसी बड़े गुट से था।
अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि विदेशों में दाइश और अन्य चरमपंथी संगठनों को लक्ष्य बनाना काफ़ी नहीं है बल्कि हमारे सामने एक बड़ी चुनौती इस तरह का प्रचार और इस्लाम के नाम पर पेश किए जा रहे ग़लत विचार हैं जो इंटरनैट पर उपलब्ध हैं और कमज़ोर लोगों के मन पर प्रभाव डालते हैं और उन्हें अमरीका व दुनिया के लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़ी त्रासद स्थिति है। (HN)